Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 फरवरी । सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राया रोड स्थित बालाजी गार्डन के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार 21 वर्षीय युवक गौरव की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक गौरव पुत्र गंगा राम, आगरा जिले के इरादतनगर स्थित श्याल लाल बगीची का निवासी था। वह जूते का काम करता था और अविवाहित था। परिजनों के अनुसार, गौरव सादाबाद के बालाजी गार्डन में आयोजित एक लग्न समारोह में शामिल होने आया था। बताया जा रहा है कि समारोह से लौटते समय उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौरव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हाईवे एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। युवक की असामयिक मृत्यु से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page