Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी । नगर से सटे कोटा रोड स्थित बलदेव नगर क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने वीरेंद्र पाराशर के घर से करीब 7 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय पूरा परिवार घर से बाहर गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित वीरेंद्र पाराशर पुत्र विनोद पाराशर ने बताया कि उनका मूल निवास दाऊजी के पास अतरौली क्षेत्र में है। वह शनिवार 14 तारीख को शाम लगभग 5 बजे अपने परिवार के साथ गांव गए थे। रविवार रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य गेट खुला मिला और ताला गायब था। अंदर जाकर देखा तो ऊपर के कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि चोर दो अंगूठियां, एक पेंडेंट, एक मंगलसूत्र, कान के झाले, दो जोड़ी पाजेब सहित अन्य कीमती जेवरात ले गए। इसके अलावा एक गुल्लक भी गायब मिली, जिसमें लगभग 4 से 6 हजार रुपये नकद रखे थे। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग रिहायशी इलाकों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page