Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी। जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं, किसानों एवं मातृशक्ति से जिलाध्यक्ष कांग्रेस विवेक उपाध्याय ने अपील की है कि अन्याय और कुशासन के विरुद्ध लोकतांत्रिक आवाज़ बुलंद करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोज़गारी, किसानों की उपेक्षा, महंगाई और महिलाओं की असुरक्षा गंभीर चिंता के विषय हैं तथा आमजन की समस्याओं पर सरकार की चुप्पी लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। इन मुद्दों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 17 फरवरी 2026, मंगलवार को सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विवेक उपाध्याय ने जिले के प्रत्येक ब्लॉक, नगर और गांव के साथियों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर इस लोकतांत्रिक आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि अधिकारों, भविष्य और संविधान की रक्षा का संघर्ष है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page