Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी । दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन क्षेत्र के गांव भोपतपुर के निकट चलती ट्रेन से गिरने के बाद एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम को आम्रपाली एक्सप्रेस से एक यात्री के गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का एक पैर धड़ से अलग हो गया था। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के सिवान जिले के निवासी 27 वर्षीय अक्षय पुत्र माकेश्वर महतो के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह दिल्ली से बिहार अपने घर लौट रहे थे। हाथरस जंक्शन से कुछ दूरी पर गांव भोपतपुर के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page