Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/सादाबाद  17 फरवरी । जनपद के थाना सादाबाद क्षेत्र में सैन्यकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 25 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी को एसओजी और सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बातदें 5 फरवरी को कोर्ट से लौटते समय अखिलेश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले मेंं बहन डॉली ने दस लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 7 फरवरी को विशाल उर्फ बॉबी व राजा निवासी समदपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

मुठभेड़ में इनामी आरोपी गिरफ्तार

5 फरवरी को थाना सादाबाद क्षेत्र के चन्द्रा फार्म हाउस के पास सैन्यकर्मी अखिलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी हेमन्त की 16 फरवरी को एसओजी टीम और थाना सादाबाद पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार विसावर-विधिपुर बंबा मार्ग पर चेकिंग के दौरान आरोपी से आमना-सामना हुआ। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है।

सीओ सादाबाद का बयान

क्षेत्राधिकारी सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि थाना सादाबाद अंतर्गत चन्द्रा फार्म हाउस के पास हुई हत्या के मामले में 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त हेमन्त पुलिस से मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है पूरा मामला?

5 फरवरी को कोर्ट से लौटते समय सैन्यकर्मी अखिलेश कुमार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की बहन डॉली ने दस लोगों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 7 फरवरी को विशाल उर्फ बॉबी और राजा निवासी समदपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विक्को है, जो मृतक की पत्नी निधि का ममेरा भाई बताया गया है। अखिलेश और निधि ने प्रेम विवाह किया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि विक्रम ने अखिलेश के माथे से सटाकर तमंचे से गोली मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। पूरे प्रकरण में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page