Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 फरवरी । हिन्दू सम्मेलन सेवा समिति द्वारा ऐहन स्थित प्राचीन शिव मंदिर ऐहन पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विश्व कल्याण के लिए सनातन परंपरा के संवाहक बनकर हिन्दू समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिगढ़ विभाग के सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख अमरवीर सिंह ने संघ के शताब्दी वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा और हिन्दू समाज के संगठन के लिए संघ ने निरंतर संघर्ष किया है। आक्रांताओं और राष्ट्रविरोधी शक्तियों के प्रयासों के बावजूद संघ के पवित्र कार्य को कभी रोका नहीं जा सका। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठित हिन्दू समाज ही भारत माता को पुनः विश्वगुरु के मुकुट से अलंकृत करेगा। कथावाचक संत आचार्य गोपाल कृष्ण ने ‘माँ भारती की जय’ का उद्घोष करते हुए हिन्दू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धर्म रक्षा के लिए आवश्यक होने पर शास्त्र उठाने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए। मातृशक्ति के रूप में पवित्रा शर्मा विधा अलंकार ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ के ‘पंच परिवर्तन’ को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। प्रहलाद सिंह सिसोदिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन की अध्यक्षता सुरेंद्र शर्मा कबाड़ी बाबा ने की, जबकि संचालन कवि उपेंद्र झा ने किया। कार्यक्रम के दौरान जसवीर सिंह सिसोदिया ने काव्य पाठ कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page