
हाथरस 15 फरवरी । महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर जेसीआई हाथरस विक्ट्री संस्था द्वारा कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों ने कांवड़ियों के विश्राम के लिए व्यवस्था की तथा भौंरे वाली देवी मंदिर परिसर में फलों का वितरण किया। इसके साथ ही सभी श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शीतल जल की भी समुचित व्यवस्था की गई। सेवा कार्य के दौरान संस्था के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा। अध्यक्ष जेसी रीना गुप्ता ने समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।
















