सासनी 15 फरवरी । जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां उबलता दूध गिरने से चार वर्षीय मासूम भारती कुशवाहा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूदायन निवासी अर्जुन कुशवाहा की पुत्री भारती अपनी मां के साथ ननिहाल गई हुई थी। बताया जाता है कि चूल्हे पर उबल रहा दूध किसी तरह उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के तुरंत बाद परिजन घायल बच्ची को उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। शनिवार देर शाम परिजनों को भारती की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद वे उसके शव को रूदायन गांव ले आए। रविवार को मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सादाबाद : शिवलिंग पर जल चढ़ाने को लेकर भिड़े दो पक्ष
February 15, 2026
सादाबाद : तीसरी मंजिल से गिरी बालिका, मलबे में दबे अन्य लोग
February 15, 2026
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : शिवलिंग पर जल चढ़ाने को
February 15, 2026
सादाबाद : महाशिवरात्रि पर मंदिरों में कांवर
February 15, 2026
सादाबाद : तीसरी मंजिल से गिरी बालिका,
February 15, 2026
सिकंदराराऊ में निकली भव्य शिव शक्ति संकीर्तन
February 15, 2026
हसायन : हिन्दुओ को एकजुट रहकर विभाजन
February 15, 2026
हसायन : वीडियो चलचित्र सत्संग में ध्यान
February 15, 2026
हसायन : महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ शिव शंभू
February 15, 2026
Weather
Hathras
9:12 pm,
Feb 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
















