Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 फरवरी । श्री 1008 श्री चन्द्र प्रभू दिगंबर जैन मंदिर नयाबांस समिति के चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। मंत्री पद हेतु यतीश जैन और ऋषभ जैन प्रत्याशी थे, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए हिमांशु जैन, विवेक जैन और राजा जैन मैदान में थे।

निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन द्वारा मतगणना वीडियोग्राफी के साथ कराई गई। परिणामों के अनुसार मंत्री पद पर यतीश जैन को 37 मत एवं ऋषभ जैन को 18 मत प्राप्त हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु जैन को 37 मत, राजा जैन को 11 मत तथा विवेक जैन को 7 मत मिले। इसके साथ ही यतीश जैन मंत्री एवं हिमांशु जैन कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। गौरतलब है कि 18 जनवरी को मंदिर परिसर में आयोजित साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से श्री धरणेन्द्र कुमार जैन को चुनाव अधिकारी चुना गया था। अध्यक्ष पद हेतु उमाशंकर जैन एवं सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन ने नामांकन किया था, लेकिन धीरज जैन द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद उमाशंकर जैन को दो दिन पूर्व ही निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया था। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समाज के लोगों ने निर्विरोध अध्यक्ष उमाशंकर जैन, मंत्री यतीश जैन एवं कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन का भव्य स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश जैन सहित समाजजनों ने चुनाव अधिकारी का विशेष आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया जिस निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, वह सराहनीय है। उन्होंने शीघ्र ही कार्यकारिणी गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह की तिथि घोषित करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उमेश् चंद जैन, सुभाष चंद्र जैन, अरविंद जैन राजा बाबू, सतेंद्र जैन, कमलेश जैन लाल वाले, संजीव जैन, अमित जैन, अभिषेक जैन, सभासद धीरज जैन, राज कुमार जैन, रूपेश जैन, रतन जैन, कृतिक जैन, आकाश जैन मन्नू, गगन जैन अनूप लाल वाले, मनोज जैन, राजू जैन आकाश जैन, दीपक जैन कुणाल जैन, धीरज जैन रिंकू सौरभ जैन रानू सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page