Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 फरवरी । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों की सेवा की। इस दौरान भक्तों को फल और बिस्किट वितरित किए गए तथा उनकी सुविधा के लिए विशेष सेवा शिविर भी लगाए गए। शिविरों में कांवड़ यात्रियों एवं दर्शनार्थियों के लिए जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई। संस्था की इस पहल से शिवभक्तों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सेवा कार्य की सराहना की। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि धार्मिक अवसरों पर सेवा कार्य करना संस्था की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई जाती रहेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डिंपल वार्ष्णेय, जिला महामंत्री श्वेता वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष मधु वार्ष्णेय, अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष रेनू वार्ष्णेय एवं मीडिया प्रभारी प्रियंशी वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page