
हाथरस 14 फरवरी । हाथरस में भारत स्काउट एंड गाइड जनपद हाथरस के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के पूर्व दिवस पर कांवड़ियों की सेवार्थ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर तालाब चौराहे के निकट मथुरा रोड पर लगाया गया, जहां कांवड़ियों के विश्राम, फल, बिस्किट, चाय और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई। शिविर का संचालन मुख्यायुक्त/जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस संत प्रकाश के निर्देशन में किया गया। शिविर का उद्घाटन सदर हाथरस के उपजिलाधिकारी राज बहादुर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया, प्रधानाचार्य राजेश कुमार शुक्ला, सरिता सिंह, सत्यनारायण राम, तरुण गौतम, सत्यभान गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
शिविर की मुख्य व्यवस्था जिला संगठन आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला समन्वयक ऋषि कुमार वार्ष्णेय द्वारा की गई। जिला प्रशिक्षण आयुक्त विकास कुमार, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के स्काउट मास्टर रुपेश गौतम, द कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की गाइड कैप्टन संगीता वार्ष्णेय एवं गाइड कैप्टन रानी वार्ष्णेय सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड्स ने सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सेवा शिविर के माध्यम से स्काउट-गाइड्स ने मानवता, सेवा और अनुशासन का परिचय देते हुए कांवड़ियों की सहायता कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।















