Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 फरवरी । राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया का यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में कंचन नगर स्थित उनके आवास के बाहर चल रहा धरना सातवें दिन भी जारी रहा। आज सुबह से ही समर्थकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला लगा रहा। धरने को समर्थन देने के लिए महामंडलेश्वर पूर्णागिरी महाराज, पूर्व बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, सहमंडल प्रभारी विश्व हिन्दू महासंघ प्रशांत मिश्रा, भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के प्रदेश अध्यक्ष राजा सारस्वत (मथुरा), कॉलोनाइजर प्रदीप शर्मा, राकेश शर्मा सहित कई प्रधान संगठन के सदस्य पहुंचे और अपना समर्थन व्यक्त किया। पंकज धवरैया ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page