सादाबाद 13 फरवरी । बिसावर में वीर क्रांतिकारी गोकुला जाट की प्रतिमा अनावरण और जनसभा कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। 14 फरवरी शनिवार को मथुरा-सादाबाद मार्ग स्थित एसबीजे इंटर कॉलेज प्रांगण में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी शिरकत करेंगे। आयोजन समिति और रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जनसभा स्थल पर मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह, एसडीएम मनीष चौधरी और पुलिस उपाधीक्षक अमित पाठक ने एसबीजे इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रतिमा अनावरण स्थल और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
यूजीसी बिल व एससी-एसटी एक्ट के विरोध
February 13, 2026
रेवेन्यू बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ता
February 13, 2026
आगरा रोड स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान
February 13, 2026
हाथरस में मैंडू रोड पर महाशिवरात्रि पर
February 13, 2026
पूर्व सांसद के कैंप कार्यालय में अनुभवी
February 13, 2026
नई आबकारी नीति को कैबिनेट की मंजूरी,
February 13, 2026
सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग को लेकर
February 13, 2026
Weather
Hathras
9:35 pm,
Feb 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















