
हाथरस 13 फरवरी । आगरा रोड स्थित एक बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोर दुकान से नगदी तथा दो मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ रोड चेतन धाम कालोनी निवासी शुभम अग्रवाल पुत्र मनोज कुमार अग्रवाल (मैंडू वाले), जिनकी आगरा रोड पर शुभम बिल्डिंग मेटेरियल के नाम से दुकान है। जहां वह गार्डर, सरिया, सीमेंट, बालू आदि का व्यापार करते हैं। बीती रात अज्ञात चोर उनकी दुकान में घुस गए और गल्ले में रखे दो मोबाइल व नगदी चोरी कर ले गए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान मालिक ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली में दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना की जांच में जुट गई है।

















