Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 फरवरी । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी जनपद न्यायाधीश महेन्द्र श्रीवास्तव के आदेशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस अनु चौधरी की अध्यक्षता में ग्राम सचिवालय महमूदपुर बरसै में 22 फरवरी 2026 (रविवार) को दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज, आगरा रोड, हाथरस में प्रस्तावित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा मेगा शिविर से पूर्व लघु/सूक्ष्म विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मेगा शिविर का उद्देश्य जनपद के गरीब, वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद नागरिकों को एक ही स्थान पर निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। मेगा शिविर में निःशुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण, मध्यस्थता, परामर्श सेवाएं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किए जाएंगे। शिविर में राजस्व, पुलिस, श्रम, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, बीमा, विद्युत एवं नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

सचिव अनु चौधरी ने नागरिकों से अपील की है कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र, क्षतिपूर्ति योजना, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीकरण आदि योजनाओं का लाभ लेने हेतु संबंधित दस्तावेज पूर्ण कर लें। यदि पंजीकरण नहीं हो पाया हो तो 22 फरवरी 2026 को आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में उपस्थित होकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त 14 मार्च 2026 को जनपद मुख्यालय, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, स्थायी लोक अदालत, उपभोक्ता फोरम, कलेक्ट्रेट एवं सभी तहसीलों पर राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी, जिसमें आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक, श्रम, राजस्व, सिविल एवं अन्य सुलह योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा।पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा जनपद के गांवों, कस्बों और स्कूलों में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page