Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 12 फरवरी । आज तड़के स्थानीय प्रशासन ने शासन के निर्देश पर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान चलाया। इस अचानक हुई कार्रवाई से मस्जिद प्रबंधन और जिम्मेदार लोगों में हड़कंप मच गया। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि शासन से स्पष्ट निर्देश प्राप्त हुए हैं कि धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों से अधिक तेज आवाज में नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार सुबह सादाबाद की जामा मस्जिद सहित कई मस्जिदों से लाउडस्पीकर और साउंड सिस्टम हटाकर प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिए। अभियान के दौरान तहसीलदार हेमंत चौधरी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने मस्जिद प्रबंधन को शासनादेश की जानकारी दी और चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सभी धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page