Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/छतरपुर 12 फरवरी । मारुति नंदन मानस संगठन श्री बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल, हाथरस टीम द्वारा आज श्री बागेश्वर धाम, गड़ा गांव (जिला छतरपुर) में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यह आयोजन बागेश्वर धाम में चल रहे गरीब, बेसहारा, मातृहीन एवं पितृहीन 300 कन्याओं के सामूहिक विवाह महोत्सव के दौरान संपन्न हुआ। इस अवसर पर सवा लाख हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ सुंदरकांड का भी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्री बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल के जिला प्रभारी डॉ. पवन भारद्वाज के नेतृत्व में हाथरस टीम के सदस्य योगेंद्र, सुब्रत भारद्वाज, राजर्षि भारद्वाज, रणवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, गौरव शर्मा, सौरभ ठाकुर, सत्येंद्र शर्मा, माधव जोशी, कृष्णकांत जोशी, विक्की शर्मा, राजकुमार एवं आञ्जनेय भारद्वाज सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। भक्ति और सेवा भाव से ओत-प्रोत इस आयोजन ने विवाह महोत्सव की पावन बेला को और भी आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page