Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 फरवरी । हाथरस जिले के मुरसान क्षेत्र के गांव कंचना के निकट मथुरा-बरेली मार्ग पर मंगलवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने घायल युवक को मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घायल युवक की पहचान मथुरा के नगला मेंहरू निवासी हर्ष के रूप में हुई है। हर्ष ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब 1 बजे हाथरस से मथुरा जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page