सादाबाद 11 फरवरी । राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें नुक्कड़ नाटक, रील प्रदर्शन और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल थीं। यह कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. मृदुला गौतम के निर्देशन में सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह द्वारा संपन्न कराया गया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरस्वती महाविद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि राजकीय महाविद्यालय और सरस्वती महाविद्यालय की टीमों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। इन नाटकों के माध्यम से छात्रों ने हेलमेट, सीट बेल्ट के महत्व, तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने के खतरों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए आयोजित रील प्रतियोगिता में पीसी बागला कॉलेज, हाथरस के सक्षम भरद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा के अभय प्रताप सिंह को द्वितीय और अनु को तृतीय स्थान मिला। आधुनिक भारत में सड़क सुरक्षा एक चुनौती विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा की माधवी गोयल प्रथम रहीं। सरस्वती कॉलेज की प्राची रंजन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा की किरन सिसोदिया और सरस्वती कॉलेज की लवी वाष्णेय संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्या डॉ. मृदुला गौतम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने यातायात नियमों के पालन पर जोर देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। निर्णायक मंडल में डॉ. शैलेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ. देवेंद्र कुमार गौतम, डॉ. दिनेश कुमार तोमर, डॉ. राधा शर्मा, डॉ. नौरज उपाध्याय, डॉ. अनुराधा अग्रवाल और डॉ. देव प्रकाश शामिल थे। शिक्षणेतर कर्मचारी संजय शर्मा, अमित और ओम सिंह ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर बालू से भरा ट्रक
April 5, 2026
Weather
Hathras
12:06 am,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















