Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 फरवरी । आज उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के आदेशानुसार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस अनु चैधरी के मार्ग दर्शन में ‘‘मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में ग्राम पंचायत सचिवालय, ऐंहन व ब्लाक सासनी व नगरिया कलुआ, आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत गौजिया एवं ग्राम पंचायत सिर्घर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया गया। शिविर में पराविधिक स्वयं सेवक यज्ञदत्त शर्मा व साहब सिंह व चित्र सिंह एवं राकेश कुमार ने उपस्थित जनसामान्य को जानकारी देते हुये बताया कि दिनांक 22.02.2026 दिन रविवार को दौलतराम बारहसैनी इण्टर काॅलेज, आगरा रोड़ हाथरस में प्रस्तावित मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन से पूर्व लघु/सूक्ष्म विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इसका उद्देश्य यह है कि मेगा/बृहद कैम्प से पूर्व इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये तथा जन सामान्य को इसकी व्यापक जानकारी दी जाये। जनसामान्य को यह भी अवगत कराया गया कि इस मेगा शिविर में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे आरोग्य कार्ड/गोल्डेन कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामान्य बीमा, असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों का बीमा, किसान बीमा, योजना, रक्तदान के स्वयंसेवकों की ऐच्छिक स्वीकृति (चलता फिरता रक्त बैंक), मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, बाल सेवा योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना समेत किसानों से जुड़ी योजनाओं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के अलावा बाकी भी सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। सभी जनसामान्य को कहा गया कि इसकी जानकारी अपने आस-पास के लोगों दें, जिससे वे मेगा/बृहद साक्षरता शिविर में सम्मलित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकें।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page