Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 फरवरी । महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सलेमपुर में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए APSD Innovation Infotech Pvt. Ltd., लखनऊ द्वारा एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला एवं अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए सेवायोजन (प्लेसमेंट) ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रधानाचार्य डॉ. सोनवीर सिंह द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल विकसित करने पर बल दिया।कार्यशाला में कंपनी के प्रतिनिधि इंजीनियर पीयूष सिंह, प्रशून कुमार यादव एवं स्कन्ध पाण्डे ने इलेक्ट्रॉनिक्स प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को IoT, Embedded System एवं PLC से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं कंप्यूटर एवं आईटी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को JQuery, Python, Java Script एवं अन्य आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए सेवायोजन ड्राइव के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए, जिससे विद्यार्थियों को अपने करियर की दिशा तय करने में सहायता मिली। कार्यशाला का आयोजन मयंक निरुपम सिंह (विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर), विश्वजीत सिंह (प्रशिक्षण एवं सेवायोजन अधिकारी), देवेन्द्र सिंह आरंगर, पुनीत राय, शेखर सिंह एवं डॉ. विजय कुमार दीक्षित के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। यह आयोजन विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल विकास एवं रोजगार उन्मुखी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page