Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 फरवरी । जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा के बड़े भाई बोहरे नवरत्न शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन, हाथरस) एवं समाजसेवी का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेसजनों सहित जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि बोहरे नवरत्न शर्मा का निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि समाज और संगठन के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें। कांग्रेस पार्टी ने इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और मनोबल के साथ खड़े रहने की बात कही तथा दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page