Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 फरवरी । हाथरस में पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। यह घटना मथुरा रोड पर बौहरे वाली देवी के सामने देर रात हुई। सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कुछ देर बाद उसकी पहचान कर ली गई। मृतक की पहचान हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवर जी का नगला निवासी 40 वर्षीय हरिशंकर पुत्र लालमन सिंह के रूप में हुई है। हरिशंकर खेती-बाड़ी का काम करता था। परिजनों के अनुसार, हरिशंकर शाम को यह कहकर घर से निकला था कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा। इसके बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है या उसने आत्महत्या की है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि घर में किसी तरह का कोई घरेलू विवाद नहीं था। हरिशंकर अपने पीछे परिजनों और दो बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page