Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 10 फरवरी । इंटर कॉलेज के छात्र उसके भाई पर कुछ युवकों ने हमला किया। हमले में छात्र के भाई के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनमोल के पिता योगेंद्र सिंह ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अनमोल सुबह कॉलेज गया था, जहां कुछ लड़कों ने उसे घेरकर मारपीट की। अनमोल की सूचना पर योगेंद्र सिंह अपने बड़े बेटे अवनीश और अन्य लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां स्कूल स्टाफ और अन्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने बताया कि हमलावर भाग चुके हैं और उन्होंने बीच-बचाव कर दिया था। इसके बाद अनमोल को लेकर पिता घर लौट आए। इसी दौरान, अवनीश कुमार दूसरी बाइक से वापस लौट रहा था। गांव से कुछ दूर पहले, पीछे से आईं चार-पांच बाइकों पर सवार 12-14 लड़कों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की नीयत से हमला किया। सचिन पुत्र नवाब सिंह फौजी निवासी मडनई, हाल निवासी राया रोड सादाबाद ने अवनीश के सिर पर घातक हथियारों से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। भगवती पुत्र यशपाल सिंह निवासी ग्राम रमचेला ने अवनीश के सिर पर देसी कट्टा रखकर धमकी दी कि अगली बार वह जिंदा नहीं बचेगा। अवनीश द्वारा शोर मचाने पर गांव के कुछ लोगों को आता देख हमलावर धमकी देकर भाग गए। अवनीश कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। योगेंद्र सिंह ने कोतवाली सादाबाद में सचिन पुत्र नवाब सिंह फौजी, भोला, अज्जू पुत्र राजवीर सिंह निवासीगण मडनई, हिमालय निवासी सहपऊ, भगवती पुत्र यशपाल सिंह निवासी रमचेला भाग कजरौठी, आशीष निवासी सुरतिया तथा अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page