Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 फरवरी । ‘द कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल’ के परिसर में नेशनल शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) पर एक विशिष्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें बल्लभगढ़, गाजियाबाद समेत कई अन्य क्षेत्रीय विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मुकेश कुमार नगाइच ने मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।यह आयोजन NEP 2020 के अनुरूप कक्षाओं के बेहतर क्रियान्वयन और शिक्षक-शिक्षार्थी दोनों के लिए सीखने की नई प्रक्रियाओं पर केंद्रित रहा।कार्यक्रम के दौरान NEP 2020 के प्रमुख स्तंभों—समग्र विकास, बहु-विषयक शिक्षा, लचीले पाठ्यक्रम, मूल्यांकन सुधार तथा डिजिटल लर्निंग और शिक्षक प्रशिक्षण—पर गहराई से चर्चा की गई। प्रतिभागी शिक्षकों ने स्कूल-कार्यक्रमों में बदलाव लाने के तरीकों, विद्यार्थियों की विविध जरूरतों के अनुरूप शिक्षण-रणनीतियों के निर्माण, और आकलन पद्धतियों में सुधार के लिए व्यावहारिक सुझाव साझा किए। शिक्षकों ने एक-दूसरे के अनुभवों से सीखते हुए NEP 2020 के साक्षार्त क्रियान्वयन के लिए योजना-निर्माण गतिविधियों में भाग लिया और एक नेटवर्किंग मंच बनाकर भविष्य में सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने बताया कि यह वर्कशॉप शिक्षकों को NEP 2020 के अनुरूप शिक्षण-नीतियों को व्यावहारिक रूप से अपनाने के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। आने वाले महीनों में मिलकर और अधिक प्रशिक्षण सत्रों और संसाधन साझा करने की योजना पर भी चर्चा हुई, ताकि क्षेत्र के अन्य स्कूलों के साथ मिलकर शिक्षा के मानकों को ऊँचाई तक पहुंचाया जा सके।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर एवं ब्लाक प्रमुख श्री रामेश्वर उपाध्याय जी ने रिसोर्स पर्सन को पटका पहनाकर व तस्वीर देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page