सिकंदराराऊ (हसायन) 10 फरवरी । हसायन कोतवाली क्षेत्र के कानऊ–सकरा मार्ग स्थित एक गांव में एक विवाहित महिला अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। घटना छह फरवरी, शुक्रवार को हुई, जब महिला दवा लेने के बहाने घर से निकली और वापस अपने बच्चों के पास नहीं पहुंची। महिला के लापता होने पर उसके पति और ससुरालीजन ने खोजबीन शुरू की और बाद में मायके पक्ष को सूचना दी। पुलिस को लिखित तहरीर देने के बाद महिला की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर लापता महिला की तलाश शुरू की गई। पुलिस खोजबीन के दौरान महिला एक नाबालिग किशोर के साथ कोतवाली पहुंची। महिला को महिला हेल्प डेस्क पर पुलिस कर्मियों के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों परिवारजन ससुराल और मायके के कोतवाली पहुंचे और महिला व किशोर को समझाने का प्रयास किया गया। महिला और किशोर (जो महिला के ससुराल के चचिया-ससुर के पुत्र हैं) ने बताया कि वे एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। किशोर के परिवार का कहना है कि महिला ने उनके पुत्र को बुलाया था। ससुरालीजन और पति ने महिला को बच्चों के पास रहने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला का मन अपने बच्चों के पास नहीं ठहरा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मंगलायतन विश्वविद्यालय में कार्यस्थल संस्कृति और पेशेवर
February 10, 2026
मंगलायतन विश्वविद्यालय और ग्रांट थॉर्नटन भारत के
February 10, 2026
सादाबाद गोलीकांड में फरार आठ आरोपियों पर
February 10, 2026
कांग्रेस प्रवक्ता के बड़े भाई नवरत्न शर्मा
February 10, 2026
बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को विकास
February 10, 2026
महिला लिपिक की गिरफ्तारी के बाद एंटी
February 10, 2026
सिकंदराराऊ : स्कूल के प्रिंसिपल के साथ
February 10, 2026
Weather
Hathras
3:51 am,
Feb 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















