सिकंदराराऊ (हसायन) 10 फरवरी । थाना हसायन कोतवाली क्षेत्र के जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र की सिकंद्राराऊ जलेसर रोड पर स्थित एक गांव से एक गौ रक्षक दल से जुडा गौरक्षक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। उक्त प्रकरण के मामले में आरोप लगाते हुए किशोरी के पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए घटना की जानकारी दी है।पुलिस ने पीडित व्यक्ति की लिखित तहरीर के आधार पर नामजद गौ रक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन प्रारंभ कर दी है। पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली में लिखित तहरीर के माध्यम से पुलिस से शिकायत करते हुए अवगत कराया है कि दिनांक नौ फरवरी सोमवार को मेरे ही गांव का एक लडका कुश परमार पुत्र पवनेश कुमार ने मेरी लडकी को एक फोन दिया, जिसका नम्बर के फोन जो मेरी लडकी पर था। उसे मेरी पत्नी ने फोन पकड लिया।इससे पहले भी कुश परमार को फोन मिला। तो मैंने गांव की लोक लज्जा को देखते हुए लडको को समझाकर फोन लडकी को नही देने और बात करने से मना किया। फिर भी लडका नही माना। मेरे लड़की की उम्र लगभग तेरह वर्ष की है। समय लगभग ग्यारह बजे लडकी को बहला-फुसलाकर शादी करने के उद्देश्य से भगा ले गया। पीड़ित व्यक्ति दोनो मोबाइल साथ लेकर कोतवाली आया। पुलिस ने पीडित व्यक्ति की तहरीर के आधार पर गौरक्षक युवक को नामजद करते हुए कुश परमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका की खोजबीन प्रारंभ कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
प्रमुख गुड़ व्यवसाई श्री गिर्राज किशोर गुप्ता
April 6, 2026
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
Weather
Hathras
3:20 pm,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















