सिकंदराराऊ (हसायन) 10 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र के गांव भिंतर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।युवक की मौत को मृतक युवक के परिजन किसी विषाक्त वस्तु के सेवन कर लिए जाने की आंशका जाहिर की है। मृतक युवक का शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोकेश कुमार पुत्र सुनील कुमार उम्र अठ्ठाइस वर्ष निवासी सियावरी थाना खैरगढ जनपद फिरोजाबाद का रहने वाला था। लोकेश कुमार अपनी बुआ के यहां गांव भिंतर में रहता था।लोकेश कुमार चार पहिया वाहन का संचालन करता था।ग्रामीणों के द्वारा मृतक युवक लोकेश कुमार को अविवाहित बताया जा रहा है।ग्रामीणों में चर्चा यह भी रही कि मृतक लोकेश कुमार के दो विवाह हुए थे। मगर दोनों में से कोई विवाहित महिला लोकेश कुमार के साथ नही रही।लोकेश की विवाहित महिलाओ के साथ नही रहने के कारण लोकेश को अविवाहित बता रहे है। मंगलवार दस फरवरी को सुबह लोकेश कुमार का शव घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में पडा मिला। लोकेश कुमार के शव के पास विषाक्त पदार्थ जैसी वस्तु का पैक खाली पडा हुआ दिखाई दिया।जिससे ग्रामीणों ने मृतक युवक लोकेश कुमार की मौत विषाक्त (जहर) पदार्थ का सेवन कर लिए जाने की आंशका जाहिर करते हुए ग्रामीण व मृतक की बुआ के परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक की मौत को लेकर घटना के संबंध में पहुंचकर घटना के बारे में जांच पड़ताल कर ग्रामीण लोगों से पूछताछ की। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक युवक के परिवारीजन भी गांव सियावरी फिरोजाबाद से पहुंच गए। कोतवाली पुलिस मृतक की मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस युवक की मौत व आत्महत्या के कारणों को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। युवक की मौत के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाने की वजह से पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
प्रमुख गुड़ व्यवसाई श्री गिर्राज किशोर गुप्ता
April 6, 2026
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
Weather
Hathras
1:36 pm,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















