Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 फरवरी । हाथरस जिले के सादाबाद और सासनी तहसील के आलू उत्पादक किसानों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। नीदरलैंड की प्रतिष्ठित आलू प्रोसेसिंग कंपनी फार्म फ्राइट अब यहां के किसानों से 12 से 14 रुपये प्रति किलो की दर से आलू की खरीद करेगी। इसके लिए किसानों के साथ अनुबंध की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फार्म फ्राइट कंपनी के प्रतिनिधि जॉर्ज सिटनिक एवं कृभको के कार्यकारी अधिकारी राजू सिंह अपनी टीम के साथ सादाबाद क्षेत्र के खेतों में पहुंचे, जहां उन्होंने आलू की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान आलू के आकार, रंग, ड्राई मैटर और शुगर कंटेंट का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद यह स्पष्ट हुआ कि सादाबाद क्षेत्र में उगाई जा रही 3797 और सेंटाना किस्म तथा सासनी क्षेत्र की सूर्या डायमंड (शुगर फ्री) किस्म अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरती हैं। कंपनी ने बताया कि शाहजहांपुर में उनकी अत्याधुनिक आलू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जा रही है, जहां फ्रेंच फ्राइज, फ्रोजन आलू, चिप्स और अन्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इस यूनिट के लिए हर वर्ष लगभग एक करोड़ पैकेट आलू की आवश्यकता होगी, जिसके लिए सादाबाद और सासनी क्षेत्र को प्रमुख आपूर्ति केंद्र के रूप में चुना गया है। कंपनी प्रतिनिधियों ने किसानों को यह भी स्पष्ट किया कि हर किस्म का आलू प्रोसेसिंग के योग्य नहीं होता, बल्कि केवल तय मानकों पर खरे उतरने वाले आलू ही खरीदे जाएंगे। कई किसानों ने कंपनी के साथ अनुबंध कर लिया है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल माह से शाहजहांपुर यूनिट में प्रोसेसिंग कार्य शुरू हो जाएगा। इस पहल से हाथरस जिले के आलू किसानों को बेहतर दाम और स्थायी बाजार मिलने की उम्मीद है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page