Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 फरवरी । हाथरस जिले में मथुरा बरेली हाईवे पर स्कूटी सवार दो युवकों स्कार्पियो कार ने टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जिसमें एक युवक को हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी अनुराग पुत्र हर नारायण उम्र 20 वर्ष और साहिल पुत्र रामवीर स्कूटी पर सवार होकर एक शादी सामरोह में शामिल होने हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मोह जा रहा थे।तभी मथुरा बरेली हाईवे पर मेंढ़ू के पास स्कूटी सवार दोनों युवकों स्कार्पियो कार ने जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हालत में दोनों को सड़क पर पड़ा देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।वही लोगो ने इस घटना की सूचना इलाका पुलिस को दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंच गई।जहां डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू कर दिया।वही एक युवक अनुराग की हालत को गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page