Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 09 फरवरी । पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन–2” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर थाना सिकन्द्राराऊ में मुकदमाती, लावारिस एवं एमवी एक्ट में दाखिल/सीज वाहनों के निस्तारण की कार्रवाई की गई। इसी क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पर दाखिल कुल 57 मुकदमाती वाहनों का मूल्यांकन उपसंभागीय परिवहन अधिकारी, हाथरस द्वारा किया गया। इसके उपरांत उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ की अध्यक्षता में गठित टीम की देखरेख में आज वाहनों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसमें जनपद हाथरस सहित गैरजनपदों के कुल 50 ठेकेदारों ने प्रतिभाग किया। नीलामी के दौरान मुदस्सिर कुरैशी पुत्र मोहम्मद शाहीन, निवासी रहीमउल्ला कंपाउंड, जीटी रोड, थाना कोतवाली एटा, जनपद एटा द्वारा चार लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाए जाने पर नीलामी प्रक्रिया उनके पक्ष में पूर्ण की गई। नीलामी से प्राप्त कुल ₹4,00,000/- की राजस्व धनराशि को नियमानुसार राजकोष में जमा कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page