
हाथरस 09 फरवरी । हाथरस शहर के चावड़ गेट स्थित ब्रह्माकुमारीज “शिव संदेश भवन” (चामुंडा देवी मंदिर के समीप) में आज आध्यात्मिक उल्लास एवं श्रद्धा के वातावरण में शिव बाबा का ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले की सह प्रभारी ब्रह्माकुमारी भावना दीदी ने शिव बाबा का आध्यात्मिक परिचय देते हुए सभी उपस्थित जनों को सकारात्मक संकल्पों की प्रतिज्ञा कराई। कार्यक्रम के दौरान दिव्य नारों के उद्घोष के साथ शिव ध्वज फहराया गया, जिससे समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। ध्वजारोहण उपरांत सभी श्रद्धालुओं को ईश्वरीय प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बी.के. मिथलेश बहन, बी.के. रश्मि बहन, श्री कृष्ण शर्मा भाई, विपिन भाई, सुमित भाई, कु. प्रीति, सुनीता बहन, कमलेश बहन, रीना बहन, शांति माता, कजली बहन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवाधारी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

















