Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 फरवरी । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा आज थाना मुरसान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद, क्षेत्राधिकारी लाइन हिमांशू माथुर, प्रभारी निरीक्षक थाना मुरसान सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, मिशन शक्ति केंद्र, मैस एवं थाना परिसर का भ्रमण किया गया। इस दौरान थाना परिसर में समुचित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। थाना कार्यालय में अभिलेखों एवं रजिस्टरों की स्थिति का अवलोकन करते हुए उन्हें अद्यतन रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस कक्ष में स्थापित उपकरणों की साफ-सफाई एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर में स्थित भवनों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए थाना बैरक, थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष आदि की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, उचित साफ-सफाई बनाए रखने तथा बिजली के तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान के अंतर्गत थाना मुरसान के मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने थाने पर आने वाली महिला फरियादियों की शिकायतों को संवेदनशीलता, शालीनता एवं प्राथमिकता के साथ सुनकर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से थानाक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090-वीमेन पावर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page