Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 फरवरी । कालका–हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने इस ट्रेन की श्रेणी में बदलाव करने का निर्णय लिया है, जिससे अब 200 किलोमीटर से कम दूरी के यात्रियों को भी इस ट्रेन में टिकट मिल सकेगा। यह नई व्यवस्था 15 अप्रैल से लागू होगी। अब तक सुपरफास्ट श्रेणी में होने के कारण कम दूरी के टिकट जारी नहीं होते थे, जिससे आसपास के स्टेशनों के यात्रियों को परेशानी होती थी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि श्रेणी परिवर्तन के साथ ही किरायों में भी संशोधन किया गया है। साधारण से लेकर एसी फर्स्ट क्लास तक सभी श्रेणियों के किरायों में कमी की गई है। नए किराये के अनुसार सामान्य श्रेणी का न्यूनतम किराया 85 रुपये से घटाकर 30 रुपये कर दिया गया है, जबकि शयनयान 180 से 150 रुपये, एसी थ्री टियर 565 से 520 रुपये, एसी टू टियर 770 से 725 रुपये और एसी फर्स्ट क्लास 1270 से घटाकर 1190 रुपये कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि 15 अप्रैल के बाद कालका–हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस नए नंबर 13051/52 से संचालित की जाएगी। वर्तमान में यह ट्रेन 12311/12 नंबर से चल रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि टिकट बुकिंग के दौरान नए ट्रेन नंबर और संशोधित किराये की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page