Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 फरवरी । हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली चंदपा के निकट एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सचिन उर्फ छोटू (पुत्र हरिसिंह, निवासी गोपालपुर भूतपुरा, थाना सासनी) के रूप में हुई है। सचिन देर रात चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था और वापस लौट रहा था। हादसा चंदपा कोतवाली से कुछ दूरी पर गुरुद्वारे के पास हुआ। अज्ञात वाहन ने सचिन की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page