Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 08 फरवरी । विकासखंड क्षेत्र के गांव कानऊ–सकरा मार्ग की हालत वर्षों से जर्जर बनी हुई थी, जिस पर पिछले लगभग आठ वर्षों से कानऊ, सकरा, कमसारा व अंडौली गांवों के ग्रामीण आवागमन करने को मजबूर थे। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्या को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा इस सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया गया, जो पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। इसी बीच कानऊ गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में मानक के नियमों का पालन न किए जाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि घटिया सामग्री के प्रयोग से सड़क जल्द ही फिर से जर्जर हो सकती है। मामले की सूचना मिलने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्वेता सिंह के प्रतिनिधि पति सुमंत किशोर सिंह तथा भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय प्रदेश सचिव/मंडलाध्यक्ष ठाकुर राम जादौन मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की जांच की। उन्होंने निर्माण में लगे कर्मियों से मानक के अनुरूप सामग्री प्रयोग करने की मांग करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक सही गुणवत्ता की सामग्री नहीं लाई जाएगी, तब तक कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों से भी मानक के अनुसार निर्माण न होने की शिकायत की गई। PWD अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को गुणवत्ता पूर्ण निर्माण का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page