
सासनी 08 फरवरी । सासनी में आज ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश शर्मा राजा जी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और सुमधुर दीप भजनों के साथ किया गया। नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति के जयकारों से गुंजायमान रहा।। पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी रुद्रदेवानंद जी महाराज (पीठाधीश्वर, योगानंद पीठ, मोतीझील, वृंदावन) ने अपने आशीर्वचनों से समाज को नई दिशा दी। मुख्य वक्ता डॉ अरुणा सिंह सिकरवार ने हिंदू समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। समाज, राष्ट्र और परिवार पर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए अमर वीर जी ने कहा उन्होंने कहा कि व्यक्ति का मूल्यांकन जाति, भाषा या संपत्ति से नहीं होना चाहिए और सामाजिक समरसता के लिए भेदभाव खत्म करना जरूरी है।
माधुरी ने कहा कि हिंदू समाज केवल एक आस्था नहीं, बल्कि एक विशाल परिवार है। समाज विकास का मार्ग तभी प्रशस्त होता है जब हम अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हैं। आज आवश्यकता है कि हमारी माताएं और बहनें आगे आकर नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाएँ, ताकि एक सशक्त और संस्कारित भारत का निर्माण हो सके। ठा अविनाश सिंह ने कहा यह सम्मेलन हमारी एकजुटता का प्रतीक है। जब हम ‘विराट हिंदू’ की बात करते हैं, तो हम उस शक्ति की बात करते हैं जो विश्व कल्याण की भावना रखती है। हमें अपने मतभेदों को भुलाकर समाज की सेवा और राष्ट्र की अखंडता के लिए एकजुट होना होगा। संगठन में ही शक्ति है और यही हमारी असली पहचान है। विजय शर्मा उर्फ में जो पंडित जी हमारी गौरवशाली विरासत को सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को अपने इतिहास और धर्म पर गर्व होना चाहिए। आज का यह समागम इस बात का प्रमाण है कि सासनी की पवित्र धरा पर भक्ति और राष्ट्रभक्ति की गंगा एक साथ बह रही है। हमें अपने धर्म की रक्षा के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद का संकल्प लेना चाहिए।
डॉ. अमित भार्गव (जिला उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद)एवं श्री वकील वार्ष्णेय ने सभी हिंदू भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की आप सभी हिंदू भाइयों की गरिमामयी उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब हम अपनी संस्कृति और धर्म के लिए एक साथ खड़े होते हैं, तो वह शक्ति अजेय होती है। सम्मेलन में उमड़ा यह जनसैलाब हमारे संकल्पों को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। मंच का सफल संचालन विक्रम जादौन ने किया। हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य स्वप्निल भारद्वाज, शुभम उपाध्याय नगर अध्यक्ष, एवं अंकित उपाध्याय प्रखंड संयोजक बजरंग दल, भानु लाडौता, अनमोल, माधवी सिंह, कुणाल मिश्रा,दीपक, योगेश त्रिवेदी ने योगदान दिया। कार्यक्रम में राजेंद्र जैन, रणधीर सिंह, राजीव वार्ष्णेय नगर अध्यक्ष, भगवती प्रसाद कुशवाहा, प्रेम सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष भाजपा, भानु सक्सेना, आलोक पचौरी, नीरज वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, पवन, हरिशंकर वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय, डॉ विकास सिंह, भोला पंडित, मोहि अशोक बाल्मिक मोहित बजरंगी, विपुल लोहारिया आदि मौजूद रहे।














