Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 फरवरी । प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रवादी प्रताप सेना नितिन सिंह शेखावत के नेतृत्व में 7 फरवरी 2026 को हाथरस से दिल्ली घेराव के लिए निकाली जाने वाली समान अधिकार पदयात्रा से पूर्व ही जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर दिया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 6 फरवरी 2026 को पुलिस प्रशासन ने प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत और राष्ट्रवादी प्रताप सेना के कई पदाधिकारियों को उनके आवास पर नजरबंद कर यात्रा व धरना-प्रदर्शन पर रोक से संबंधित नोटिस थमा दिए। बताया गया है कि पूरी रात पुलिस प्रशासन द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं की तलाश की जाती रही और जो भी कार्यकर्ता मिले, उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। दिल्ली की ओर पदयात्रा करने से रोके जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने विरोध स्वरूप अपने आवास पर ही भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उन्हें नजरबंद कर उनकी आवाज दबाना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने कहा कि सामाजिक समरसता और समानता के उद्देश्य से यूजीसी 2026 जैसे काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी समान अधिकार पदयात्रा निकाली जा रही थी, लेकिन सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि जब तक जाति आधारित कानून समाप्त नहीं होता और सभी भारतीयों को समान अधिकार व समान न्याय नहीं मिलता, तब तक राष्ट्रवादी प्रताप सेना का प्रत्येक कार्यकर्ता आंदोलन करता रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन पुनः पूरे उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर राष्ट्रवादी समान अधिकार पदयात्रा निकालने की तैयारी करेगा और आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page