Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 फरवरी । बस स्टैंड के सामने सादाबाद गेट स्थित शिव प्लाजा के सामने एक कॉस्मेटिक की दुकान में ओवरलोडेड ट्रैक्टर घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दुकान के अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे दुकानदार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे आगरा रोड की ओर से एक ओवरलोडेड ट्रैक्टर सादाबाद गेट की दिशा में जा रहा था। अत्यधिक भार होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सीधे शिव प्लाजा के सामने स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान का सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय बाजार में भीड़भाड़ बनी हुई थी, ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन सौभाग्यवश कोई राहगीर या दुकानदार गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। यह घटना एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में ओवरलोडेड ट्रैक्टरों और भारी वाहनों का आवागमन आम जनता के लिए खतरा बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने यातायात विभाग से मांग की है कि इस तरह के ओवरलोडेड वाहनों के शहर के अंदर प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page