Hamara Hathras

Latest News

 पुरदिलनगर 07 फरवरी । समाजवादी पार्टी के पुरदिलनगर नगर अध्यक्ष नुसरत अली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ को ज्ञापन सौंपकर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की गंभीर लापरवाही एवं अनियमितताओं की शिकायत की।

ज्ञापन में अवगत कराया गया कि कई BLO अपने निर्धारित समय एवं कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं। वहीं कुछ BLO ऑनलाइन मतदाता सूची में नाम जोड़ने से साफ इनकार कर रहे हैं, जबकि यह उनका अनिवार्य दायित्व है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि कई स्थानों पर BLO द्वारा मतदाताओं से नाम जोड़ने के बदले अवैध रूप से धन की मांग की जा रही है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सीधा उल्लंघन है। समाजवादी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में लगभग 90 प्रतिशत नागरिकों के पास शैक्षिक मार्कशीट उपलब्ध नहीं है, जबकि निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार 11 में से किसी एक वैध दस्तावेज़ के आधार पर सत्यापन किया जाना अनिवार्य है। इसके बावजूद BLO द्वारा जानबूझकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं। पार्टी ने प्रशासन से मांग की कि सभी BLO को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिक बिना किसी दबाव एवं परेशानी के मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकें। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नुसरत अली के साथ फैसल अली, छोटू यादव, मुबारिक, दिलदार अली, जाहिद अली, अरशद पठान, अहमद राजा, हाशिम पहलवान सहित अनेक समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page