Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/सासनी 07 फरवरी । सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील सासनी में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

सासनी तहसील सभागार में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने अथवा भूमि विवाद एवं अन्य मामलों में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाधान पंजिका में दर्ज शिकायतों की आख्या का अवलोकन करते हुए निस्तारण की गुणवत्ता एवं वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सासनी तहसील समाधान दिवस में कुल 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा हाथरस तहसील में प्राप्त 39 शिकायतों में से 03, सादाबाद तहसील में 11 शिकायतों में से 01 तथा सिकंदराराऊ तहसील में 59 शिकायतों में से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक त्वरित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से तहसील दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। तहसील समाधान दिवस के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी सासनी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page