Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 07 फरवरी। कस्बा हसायन के नगला रति मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कस्बा व देहात क्षेत्र में संचालित आपातकालीन एक सौ दो व एक सौ आठ एम्बुलेंसों का आकस्मिक निरीक्षण कर जांच पड़ताल कर आवश्यक वस्तु व दवा का परीक्षण किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से कस्बा व देहात क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए चिकिसा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं नेशनल एम्बुलेंस सर्विस (एन.ए.एस.)संचालित की जा रही आपातकालीन चिकित्सा सेवा एम्बुलेंस एक सौ आठ व जननी शिशु सुरक्षा (जे.एस.एस) एक सौ दो का एम्बुलेंस के दो सदस्यीय टीम के क्वालिटी गुणवत्तापूर्ण आडीटर अधिकारियों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पहुंचकर मासिक मंथली औचक निरीक्षण किया।जननी शिशु सुरक्षा जे.एस.एस.योजना के तहत गर्भवती प्रसूता महिलाओं को निःशुल्क सेवा प्रदान करने वाली एक सौ दो एम्बुलेंस में दो क्वालिटी आडीटर एम्बुलेंस में गुणवत्ता व जरूरतमंद दवाएं देखते हुए दिखाई दिए।गुणवत्तापूर्ण क्वालिटी आडीटर अधिकारी सुधीर सिंह वारिस हुसैन ने एम्बुलेंस एक सौ दो व एक सौ आठ के आपातकालीन स्वास्थ्य सहायक इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीकल (ई.एम.टी) सुधीर कुमार, प्रदीप कुमार यादव,ओमप्रकाश से रोगियों को लाने ले जाने के बारे में प्री हास्पिटल केयर रिकार्ड पी.सी.आर बुक रजिस्ट्रर व ड्राप बैंक रजिस्ट्रर डीपीआर में लिखे काॅलर व रोगी के संबधी के मोबाइल फोन काॅल नंबर पर क्वॉलिटी आडिट अधिकारी सुधीर सिंह व वारिस हुसैन ने अपने मोबाइल दूरभाष फोन से फोन काॅल कर सत्यापन कर जानकारी ली।क्वॉलिटी आडिट अधिकारियों ने एम्बुलेंस चालक शिवकुमार वर्मा,अंकुश सिंह,सुरजन सिंह से गाडी के संचालन के बारे में जानकारी कर गाडियों के रखरखाव को लेकर भी सवाल किए गए।क्वालिटी आडिट अधिकारियो ने एक सौ आठ व एक सौ दो एम्बुलेंस में दवा,आक्सीजन,पल्स मीटर, मैडिकल उपकरण मेडिकल एक्यमेंट,बी.पी.इंस्ट्रूमेंट मशीन,थर्मा मीटर,सक्शन मशीन,पल्स ऑक्सीमीटर का सघन परीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page