हाथरस 07 फरवरी। आज जिला क्षय रोग केंद्र पर जिला क्षय रोग अधिकारी की अध्यक्षता में टीबी–एचआईवी समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाको विभाग के कर्मचारी, टीआई एनजीओ/एसएसके तथा दिशा टीम के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान मार्च 2026 में आयोजित होने वाले एचआईवी कैंप को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक एचआईवी से संबंधित जागरूकता और प्रचार-प्रसार पहुंचाने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को निर्देशित किया गया। अलीगढ़ मंडल से उपस्थित दिशा टीम द्वारा सभी काउंसलरों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए एचआईवी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को जांच एवं परामर्श के लिए प्रेरित करें। बैठक में आपसी समन्वय को मजबूत कर टीबी एवं एचआईवी उन्मूलन की दिशा में संयुक्त प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया।

















