Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 फरवरी। श्री दाऊजी महाराज हिन्दू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में डीआरबी इंटर कॉलेज परिसर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के लिए पूरे परिसर को भगवा झंडियों से सजाया गया। सम्मेलन से पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीधाम वृंदावन से पधारे संत सत्यमित्र जी महाराज ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिन्दू समाज की एकता और संस्कृति की रक्षा पर अपने विचार रखे। उन्होंने संत, समाज और राष्ट्र की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए हिन्दू समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि कन्या गुरुकुल की अधिष्ठात्री डॉ. पवित्रा अलंकार ने मातृशक्ति को जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि परिवार में संस्कारों का बीजारोपण माताओं और बहनों की अहम भूमिका है, जिससे एक सशक्त और संस्कारवान समाज का निर्माण हो सकता है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने अपने संबोधन में हिन्दू समाज के अधिकारों और जागरूकता पर विचार रखे तथा उपस्थित जनसमूह को श्री कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय पर संकल्प दिलाया। विशिष्ट अतिथि डॉ. रेणुका ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों और पंच परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए इन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्याम ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए हिन्दू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका पर अपने विचार रखे।

इससे पूर्व आयोजक समिति द्वारा मंचासीन अतिथियों डॉ. रजत महेश गुप्ता, डॉ. पवित्रा अलंकार, डॉ. रेणुका, महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, प्रमुख व्यवसायी पप्पू कुशवाह एवं समाजसेविका रूमी अग्रवाल का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक नन्हे कलाकार द्वारा भगवान शिव के स्वरूप में शिव तांडव की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती वीणा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. रजत महेश गुप्ता ने की, जबकि संचालन अभिषेक रंजन आर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती वीणा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ रजत महेश गुप्ता ने की तथा संचालन अभिषेक रंजन आर्य ने किया। इस अवसर पर श्री दाऊजी महाराज सेवा समिति के डॉ पीपी सिंह , आशीष सेंगर , पवन शर्मा, भानु , टिंकू राना ,प्रवीण खंडेलवाल , दीपक शर्मा , हर्षित गौड, अशोक ,सुनील अग्रवाल ,अनु विमल , राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी , ऋषि, शालनी पाठक, वैभव मोहता, नवीन प्रताप सिंह , कृष्ण गोपाल , बॉबी चौहान , आनंद ,सांसद अनूप प्रधान ,जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा , भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी , सहित काफी संख्या में हिन्दू समाज के लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page