Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 फरवरी ।नगर पालिका परिषद हाथरस में सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी विनोद कुमार को सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने यूनियन सदस्यों के अनुरोध पर प्रदान की है। विनोद कुमार आगामी चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक यूनियन अध्यक्ष पद का निर्वहन करेंगे।

नगर पालिका में सफाई कर्मचारी यूनियन के वर्तमान अध्यक्ष उमेश कुमार का कार्यकाल 5 फरवरी को पूर्ण हो गया था। इस संबंध में गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी को एक पत्र सौंपते हुए अवगत कराया था। पत्र में सफाई कर्मचारियों ने आग्रह किया था कि 6 फरवरी से यूनियन के अध्यक्ष पद की नई चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक सफाई कर्मचारियों में ज्येष्ठतम कर्मचारी विनोद कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया जाए। कर्मचारियों के इस अनुरोध को ध्यान में रखते हुए पालिकाध्यक्ष द्वारा विनोद कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई। गौरतलब है कि विनोद कुमार वर्तमान में राष्ट्रीय सफाई संघ के जिला अध्यक्ष पद का भी निर्वहन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page