Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 फरवरी । हाथरस से नोएडा जाने वाली रोडवेज बसों की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। हाथरस डिपो से संचालित पांच बसों में से अब तीन बसों की वापसी नोएडा के बजाय दिल्ली के आनंद विहार से होगी। वापसी में ये बसें अलीगढ़–सिकंदराराऊ–कासगंज मार्ग से होते हुए हाथरस पहुंचेंगी।

इस नई व्यवस्था से नोएडा, दिल्ली और आनंद विहार से अलीगढ़, सिकंदराराऊ और कासगंज आने वाले सैकड़ों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, जो यात्री वापसी में जल्दी हाथरस पहुंचना चाहते हैं, उन्हें सिकंदराराऊ में उतरकर हाथरस के लिए दूसरी बस पकड़नी पड़ेगी, जिससे कुछ असुविधा भी रहेगी। हाथरस और नोएडा के बीच दोनों डिपो की ओर से प्रतिदिन कुल 13 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से हाथरस डिपो की पांच बसें रोजाना नोएडा जाती हैं। अब तक वापसी के समय नोएडा डिपो से न तो स्पष्ट समय स्लॉट मिल पा रहा था और न ही पर्याप्त सवारियां उपलब्ध हो रही थीं। इससे रोडवेज को आर्थिक नुकसान हो रहा था और यात्रियों को भी समय पर बस सेवा नहीं मिल पा रही थी। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। अब हाथरस डिपो की तीन बसें नोएडा से दिल्ली के आनंद विहार तक जाएंगी और वहां से सवारियां लेकर अलीगढ़ व कासगंज होते हुए हाथरस लौटेंगी। शेष दो बसों के रूट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये बसें पहले की तरह नोएडा से सीधे हाथरस लौटेंगी। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि नोएडा डिपो की ओर से वापसी के लिए तय समय नहीं दिए जाने के कारण बसों को दिल्ली होकर वापस लाने का निर्णय लिया गया है।

नोएडा डिपो की आठ बसें रोजाना आती हैं हाथरस

नोएडा डिपो की ओर से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते रोजाना आठ रोडवेज बसें हाथरस के लिए संचालित की जा रही हैं। यात्रियों की मांग बढ़ने पर इनकी संख्या 15 से 16 तक भी कर दी जाती है। इसके अलावा हाथरस डिपो की पांच बसें प्रतिदिन नोएडा जाती हैं।

हाथरस–नोएडा–दिल्ली बसों की समय सारिणी

  • सुबह 08:15 बजे नोएडा के लिए प्रस्थान, वापसी दोपहर 12:45 बजे

  • सुबह 11:00 बजे नोएडा के लिए प्रस्थान, वापसी दोपहर 04:20 बजे

  • दोपहर 01:45 बजे नोएडा के लिए प्रस्थान, वापसी दिल्ली आनंद विहार से

  • दोपहर 02:45 बजे नोएडा के लिए प्रस्थान, वापसी दिल्ली आनंद विहार से

  • शाम 05:00 बजे नोएडा के लिए प्रस्थान, वापसी दिल्ली आनंद विहार से

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page