Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 फरवरी । महामाया पॉलिटेक्निक आफ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी, सलेमपुर में 05 फरवरी से 07 फरवरी तक पॉलिटेक्निक डिप्लोमा विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का प्रारंभ संस्था प्रधानाचार्य डॉ. सोनवीर सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह यादव, महामंत्री प्राविधिक शिक्षा सेवा संघ, उत्तर प्रदेश, तथा विभागाध्यक्ष (कंप्यूटर) मयंक निरुपम सिंह और उपस्थित शिक्षकों द्वारा सरस्वती प्रतिमा की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। प्रधानाचार्य ने 100 मीटर दौड़ के फाइनल द्वारा खेलों का फीता काटकर शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को खेल-कूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षा, खेल भावना, अनुशासन और कौशल क्षमता को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षक एस.के. माहौर ने किया। इसके अलावा क्रीडाधिकारी राजकुमार सिंह और क्रीड़ा प्रभारी शेखर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य पुनीत राय, संदीप शर्मा, शैफाली शाक्य, दीपक कुमार, प्रतिभा शर्मा, अशोक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मनीश कुमार पाल और वरिष्ठ शिक्षक तृप्ति वार्ष्णेय, अजय पाल सिंह, देवेन्द्र सिंह भारंगर, डॉ. विजय कुमार दीक्षित, शालू सैनी, अविनाश कुमार शीतल, विश्वजीत, मनीश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page