Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 फरवरी । हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरना में बुधवार की देर रात एक शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में दो किशोर घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। यह घटना तब हुई जब मथुरा के महावन से आई बारात में डीजे पर डांस चल रहा था। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर कथित तौर पर ताव में यह कहते हुए फायर कर दिया कि “अब इसी गाने पर डांस होगा।” फायरिंग में 12 वर्षीय नितिन पुत्र ओमप्रकाश, निवासी महावन, जिला मथुरा, और 11 वर्षीय करन पुत्र हारस्वरूप, निवासी गुरसोटी, थाना सादाबाद, छर्रे लगने से घायल हो गए। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बाद में शादी समारोह संपन्न हो गया। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने मुरसान कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page