
हाथरस 05 फरवरी । शहर के आगरा अलीगढ़ बाईपास पर लहरा रोड स्थित प्रख्यात श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर अब शीघ्र ही भक्तों को नए रंग, रूप में दिखाई देगा। मंदिर का राजस्थान के पौराणिक लाल पत्थर से पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। वहीं भक्त बांके बिहारी जी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे तथा इस समय मंदिर के पुनरुद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है और मंदिर भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से बनने जा रहा है।। शहर के आगरा अलीगढ़ बाईपास पर लहरा रोड स्थित श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर का प्रमुख समाजसेवी रवि चौहान भटटा वालों द्वारा पुनर्निर्माण कराया जा रहा है और मंदिर के पुनर्निर्माण में मंदिर को राजस्थान के पौराणिक लाल पत्थर से निर्मित कराया जा रहा है तथा मंदिर का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है और मंदिर निर्माण के कार्य में राजस्थान के कारीगरों की पूरी टीम लगी हुई है। मंदिर श्री बांके बिहारी जी के पुनर्निर्माण हो जाने के बाद मंदिर की छटा बहुत ही अद्भुत एवं भव्य दिखाई देगी और भक्तों को हाथरस में ही वृंदावन धाम जैसा अनुभव होगा।। उक्त संबंध में प्रमुख समाजसेवी एवं मंदिर श्री बांके बिहारी जी महाराज के प्रबंधक रवि चौहान भट्टे वालों द्वारा बताया गया है कि मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य पिछले कई महीनो से चल रहा है और अब यह कार्य अंतिम दौर में है।उन्होंने बताया कि फरवरी माह के अंत तक मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो जाएगा और कार्य पूर्ण हो जाने के उपरांत मंदिर श्री बांके बिहारी जी का वार्षिक उत्सव भारी धूमधाम से मनाया जाएगा और इस मौके पर कई धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित होंगे।













