Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने शहर के सभी मतदाताओं से अनुरोध किया है कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान काफी गति पकड़ चुका है।। शहर में लगभग 500 फॉर्म 6 के माध्यम से वोट मतदाता सूची में बढ़ रहे हैं और इसके अलावा लगभग 1000 मतदाता अपना मैपिंग कार्य जिनके पास नोटिस आए थे, वह अधिकारियों के समक्ष अपने कागज प्रस्तुत करके अपना कार्य संपन्न करा रहे हैं।लेकिन देखने में आया है कि प्रशासन द्वारा नियुक्त बीएलओ एवं नोटिस लेने वाले कुछ अधिकारी इस कार्य में जनता को गुमराह कर रहे हैं और उनको मजबूर होकर रोजाना उनके चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।वूथ पर जाने पर अधिकांश बीएलओ ना ही जनता के बीच जा रहे हैं और ना ही अपने मतदेय स्थल पर बैठ रहे हैं। कल 6 फरवरी को वोट बढ़वाने का अंतिम दिन है और अनेक ऐसे लोग जिनका 2003 की मतदाता सूची में उनका अथवा उनके परिवार के वोट नहीं मिल रहे हैं और ऐसे लोगों के 6 नंबर फॉर्म वीएलओ जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में हजारों की तादात में लोग अपना वोट बनवाने से वंचित रह जाएंगे।।
उन्होंने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि कम से कम एक माह के लिए इस अभियान को और बढ़ाया जाए। यहां पर यह भी कहना उल्लेखनीय है कि जो भारतीय नागरिक हैं, उन सभी को अपना मत देने का अधिकार है, तो फिर उनको इस तरीके से परेशान क्यों किया जा रहा है। उनके लिए कोई गाइडलाइन प्रशासन को शीघ्र जारी करनी चाहिए ।साथ ही जिला प्रशासन से अनुरोध है कि जिन लोगों के वोट 6 नंबर फार्म के माध्यम से भरने से वंचित रह गए हैं, उनके लिये चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित विकल्पों में से कोई दो विकल्प लेकर उनका फॉर्म जमा करायें। हां यदि उसमें कोई कमी होगी तो वह भी बाद में नोटिस के माध्यम से ठीक हो जाएगी। भाजपा शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने कहा है कि यदि किसी को कोई परेशानी है तो मेरे मोबाइल नंबर 9286866252 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page